• Home
  • Health
  • National
  • Yoga
  • Uttarakhand
  • Lifestyle
Yunay Wellness > Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड: बार एसोसिएशन देहरादून संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा समस्याओं का ज्ञापन
UttarakhandNews

उत्तराखंड: बार एसोसिएशन देहरादून संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा समस्याओं का ज्ञापन

Yunay Wellness
Last updated: November 25, 2025 1:25 pm
Yunay Wellness
Share
2 Min Read
SHARE
Spread the love

देहरादून बार एसोसिएशन की संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि बार एसोसिएशन से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए राज्य सरकार गंभीरता से प्रयास करेगी।

मुलाकात के दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा और बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नया जिला न्यायालय परिसर में आवंटित भूमि, पुराने जिला जजी परिसर की जमीन को अधिवक्ताओं के पक्ष में हस्तांतरित करने तथा दोनों स्थानों पर अधिवक्ता चैंबर निर्माण जैसे मुद्दे रखे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समस्याओं का समाधान संवाद और सहयोग के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य निर्माण आंदोलन में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और राज्य के वित्तीय संसाधनों को ध्यान में रखते हुए सबको मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं से आंदोलन समाप्त करने की अपेक्षा जताते हुए कहा कि जिला प्रशासन और अधिवक्ताओं की संयुक्त समिति गठित की जाएगी, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर किसी आर्किटेक्ट को भी शामिल किया जाएगा, ताकि सभी के लिए स्वीकार्य समाधान खोजा जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिलाधिकारी की रिपोर्ट और संबंधित बिंदुओं को कैबिनेट में रखकर उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए राज्य सरकार आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी और उन्होंने सुझाव दिया कि सांसदों एवं विधायकों से भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस दिशा में पहल करेंगे।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल संतुष्ट दिखाई दिया और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह सहित बार एसोसिएशन के अधिवक्ता राजबीर सिंह बिष्ट, मनमोहन लाम्बा, चन्द्रशेखर तिवारी, राजीव शर्मा, राजेश कुमार आर्य, अनुज शर्मा, अनिल पंडित, रंजन सोलंकी और भानु प्रताप सिसोदिया मौजूद रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand Completes OBC Reservation Survey in Four Urban Bodies, Report Submitted to CM

Liquor Shop in Suddhowala Shut Down Following Public Protest and Administrative Review

New Regulation in Uttarakhand: Penalty for Not Registering Live-in Relationships

CM Dhami Urges Inclusion of Pindar River in National River Linking Project

Uttarakhand: Big Relief for Youth as Old Rules Restored in Uniformed Recruitment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड: देहरादून में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएँ गिरफ्तार, कोविड काल में किया था सीमा पार
Next Article BKTC Decides: Kedarnath’s Sacred ‘Roop Chhadi’ Will Now Remain in Devbhoomi Uttarakhand
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Uttarakhand Budget Session Live: Assembly Heats Up Over Jobs for Players and Other Key Issues, Opposition Protests Outside
Uttarakhand March 12, 2026
BKTC Decides: Kedarnath’s Sacred ‘Roop Chhadi’ Will Now Remain in Devbhoomi Uttarakhand
Uttarakhand March 12, 2026
उत्तराखंड: देहरादून में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएँ गिरफ्तार, कोविड काल में किया था सीमा पार
Uttarakhand November 25, 2025
CM Dhami’s Compassion in Dharali Disaster: Health Teams Become Lifelines
Uttarakhand August 8, 2025
//

Yunay Wellness is your one-stop solution for health and news related topics.

Quick Link

  • Home
  • Health
  • National
  • Yoga
  • Uttarakhand
  • Lifestyle

Categories

Uttarakhand Government on High Alert: Health Department Fully Prepared Amid Rising COVID-19 Cases Nationwide
Uttarakhand
This Summer, Yunay Wellness Brings a Luxury Yoga Program for Kids with a Calm Mind, Strong Body — and a Beautiful Online Community
Yoga Health
Yunay WellnessYunay Wellness
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?